COVID अपडेट – 30/06/2021

  • देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक वैक्सीन की 33.28 करोड़ डोज लगाई गई हैं।
  • पिछले 24 घंटों में भारत में 45,951 नये मामले दर्ज हुये।
  • भारत में सक्रिय मामले कम होकर 5,37,064 तक पहुंचे।
  • कुल मामलों में सक्रिय मामले 1.77 प्रतिशत हैं।
  • अब तक पूरे देश में कुल 2,94,27,330 मरीज स्वस्थ हुये।
  • पिछले 24 घंटों के दौरान 60,729 मरीज स्वस्थ हुये।
  • पिछले लगातार 48वें दिन दैनिक नये मामलों की तुलना में दैनिक रिकवरी अधिक रही।
  • रिकवरी दर में इजाफा, वह 96.92 प्रतिशत पहुंची।
  • साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर पांच प्रतिशत से नीचे कायम। वर्तमान में यह 2.69 प्रतिशत है।
  • दैनिक पॉजिटिविटी दर 2.34 प्रतिशत है, जो लगातार 23वें दिन पांच प्रतिशत से कम पर कायम है।
  • जांच क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि के साथ, अभी तक कुल 40.01 करोड़ से अधिक जांचें की जा चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *